{"_id":"dd28ca073e83803a17e1cbb9aa285fd0","slug":"korari-bridge-least-distance-between-up-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी और एमपी की दूरी पाटेगा कौरारी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी और एमपी की दूरी पाटेगा कौरारी पुल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की दूरी अब कम हो जाएगी। यमुना नदी पर बनने वाला पुल दोनों प्रदेशों के बीच यातायात की दूरी को पाटेगा। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यमुना पर कौरारी पुल का शिलान्यास किया और अन्य विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई।
मंगलवार दोपहर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह हेलीकाप्टर से उरावर पहुंचे। वहां सांसद अक्षय यादव, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव, विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी और एसपी सिटी ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री यमुना के निकट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे वहां पुल का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित किया। कहा सपा सरकार ने प्रदेश मेें विकास की गंगा बहाई है। इस पुल के निर्माण के बाद फीरोजाबाद से एमपी की दूरी और कम हो जाएगी। सरकार ने बेरोजगार, निर्धन, छात्र समेत समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। किसानों को अधिकाधिक मुआवजा दिया गया है। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि जिले में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। एक्सप्रेस वे जिले के विकास को रफ्तार देगा। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि सपा सरकार सिरसागंज क्षेत्र को चमन कर देगी। इसके बाद शिवपाल सिंह मदनपुर पहुंचे। गया प्रसाद सौमेश, प्रभात सौमेश, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा, श्यामवीर सिंह, अन्नू गुप्ता, अजय सिंह ने स्वागत किया। जनसभा में समाजसेवी संतोष यादव और वैभव यादव ने मुकुट पहनाकर स्वागत किया। विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव, विधायक शिकोहाबाद, असीम यादव, पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, संतोष यादव, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. राघवेन्द्र सिंह आदि ने मंत्री शिवपाल सिंह और सांसद अक्षय यादव का शाल व मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
व्यापम घोटाले की हो सीबीआई जांच: शिवपाल सिंह
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में आय दिन व्यापम से जुडे़ लोगों की हो रही मौतें किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। शिवपाल सिंह ने मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरका पर हमला बोलते हुए कहा कि अब लोगों को बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क दिखने लगा है। शिवपाल सिंह ने कहा कि 100 से अधिक ठेकेदारों और कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।