फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kisan Mahapanchayat coined the issue of power cuts

किसान महापंचायत में गूंजा बिजली कटौती का मुद्दा

Fri, 19 Feb 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat coined the issue of power cuts
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की किसान महापंचायत में कई मुद्दे गूंजे। बोर्ड परीक्षा के दौरान गांव में कटौती पर ग्रामीण खफा नजर आए। किसानों ने सरकार से कटौती न करने की मांग की और न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 फरिहा के बटोलर-अवागढ़ मार्ग पर शुक्रवार को किसानों की विशाल सभा हुई। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर  भानुप्रताप सिंह ने कहा कि गांव हिम्मतपुर में बिजली काट दी गई है। तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द बिजली नहीं जोड़ी जाती तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन  करेगा। यूनियन के युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से एका, रामपुर, पाढ़म मार्ग में नदी पर पुल बनाने के लिए मांग की। जर्जर सड़कों को सही कराने, बंबा में पानी छोड़ने, किसानों को सूखा राहत एवं  ओलावृष्टि के चेक वितरण करने की मांग की। किसानों ने गांव कुटिला के राशन डीलर की शिकायत की। लेखपालों की शिकायत की गई तो तहसीलदार ने कहा कि एक भी अवैध पैसा किसी को रिश्वत में ना दें। अंत में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ओम शरण शर्मा, विजेंद्र सिंह,  केसी यादव, यतेंद्र सिंह, रामनरेश, करन सिंह राजपूत, वेदराम  वर्मा, राजठाकुर, अजय कुमार सिंह शिवधारा, हरि सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed