{"_id":"6276b5f263b29b411d3f609f","slug":"kirana-medisin-firozabad-news-agr532774059","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान पर बेची जा रही थी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान पर बेची जा रही थी दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराने की दुकान पर बेची जा रही थी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को मटसेना थाने के गांव बिलेहना नई ठार में किराने में की दुकान पर छापा मारा। यहां दवा बेची जा रही थी। टीम ने मौके से 25 हजार रुपये की कीमत की दवा बरामद कर सील कर दिया। दुकानदार पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
खाद्य निरीक्षक को सूचना मिली थी कि गांव बिलेहना नई ठार पर किराने की दुकान पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की जाती है। एसडीएम सदर मनोज कुमार और खाद्य विभाग की टीम के साथ औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने नई ठार में मेसर्स भोले प्रोविजन स्टोर के नाम से संचालित किराने की दुकान पर छापा मारा। इसे भोलेशंकर द्वारा संचालित किया जा रहा था। टीम ने दवा कारोबार करने का लाइसेंस मांगा, जो नहीं दिखा सका। दवाओं का बिल भी विक्रेता के पास नहीं था। टीम ने 25 हजार रुपये की दवाओं को सील कर दिया। वहीं, जांच के लिए तीन सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के दवा की बिक्री हो रही थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर कराया जाएगा। दवाओं को सील कर दिया गया।