फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kidnep

आगरा से अपहृत बच्चे को कैलादेवी मंदिर के समीप छोड़ गया आरोपी

Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
kidnep
आगरा से अपहृत बच्चे को कैलादेवी मंदिर के समीप छोड़ गया आरोपी
विज्ञापन

- मां की शिकायत पर आगरा पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आगरा से आठ माह के बच्चे को अपहृत कर युवक कैलादेवी मंदिर के समीप छोड़कर चला गया। बुधवार सुबह आठ बजे लोगों की सूचना पर उत्तर थाने की पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक द्वारा बच्चे को ले जाने की सूचना मां ने आगरा की हरीपर्वत थाना पुलिस को दी थी।
आगरा के सेंट जोंस चौराहे के पास से मंगलवार रात कबाड़ बीनकर फुटपाथ पर रहने वाली महिला ज्योति के आठ माह के बच्चे को उसके साथ रहने वाला युवक अपहृत कर ले गया। इसकी शिकायत ज्योति ने हरीपर्वत पुलिस से बुधवार सुबह की। महिला ने बताया कि आरोपी बच्चे को फिरोजाबाद लेकर गया है। इसके बाद हरीपर्वत पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उत्तर पुलिस को बच्चे को कैलादेवी मंदिर के समीप से मिला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि ज्योति पत्नी दीपक और आकाश दोनों कबाड़ बीनने का काम करते हैं। वे क्षेत्र में कबाड़ बीनते है उसी क्षेत्र में फुटपाथ पर सो जाते हैं। ज्योति का पति दीपक उसके साथ नहीं रहता है। आकाश कई दिनों से बच्चे को फिरोजाबाद निवासी अपने फूफा के पास छोड़ने की बात ज्योति से कहता था। जिससे बच्चे की परवरिश ठीक से हो जाएगी। आरोप है कि मंगलवार रात आकाश बच्चे को बिना उसकी मां को बताए अपने फूफा के घर लेकर पहुंचा। फूफा ने बच्चे को रखने से मना कर दिया। इस पर आकाश बच्चे को कैलादेवी मंदिर के समीप छोड़कर आगरा चला गया। वापस आने पर ज्योति को शक हुआ तो उसने हरीपर्वत थाना पुलिस को सूचना दी। ज्योति की सूचना पर हरीपर्वत थाना पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेने के साथ ही उत्तर पुलिस से संपर्क कर बच्चे के बारे में जानकारी की। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि बच्चा बाल कल्याण समिति के माध्यम से मां को सौंपा जाएगा। देर रात बच्चे को समिति को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed