फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kidnapped student murdered bodies dumped in canal

अपहृत छात्र की हत्या कर शव नहर में फेंका

Sat, 07 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped student murdered bodies dumped in canal
रितिक के अपहरण के बाद उसकी हत्या शव को नगला धारू की नहर में फेंक दिया। पुलिस गिरफ्त में आए रितिक के दोस्तों ने जैसे ही यह सच्चाई बताई परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया। उन्होंने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसओ को निलंबित करने की मांग की। वहीं पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने शनिवार को नहर में छात्र की तलाश की लेकिन देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


बता दें कि एका कस्बे के निवासी व्यापारी संजीव गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र रितिक गुप्ता का अपहरण 28 अक्तूबर को किया गया था। दोस्त ने फोन कर रितिक गुप्ता को कसबे के चौराहे पर बुलाया था। छात्र की बरामदगी को लेकर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन और हंगामा किया। विधायक जसराना रामवीर सिंह के आश्वासन पर व्यापारी माने थे। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने दो छात्रों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रितिक के दोस्त विकास और  उसके साथी पुनीत निवासी नगला फरैला थाना एका से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि रितिक की हत्या कर शव नगला धारू की नहर में फेंक दिया है।
विज्ञापन


यह सुनते परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हालांकि वह इसे मानने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ क्षेत्र के व्यापारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फेल गया। बढ़ी संख्या में व्यापारी बाजार बंद कर थाने पहुंच गए। घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसओ के निलंबन की मांग की। मामला बढ़ता देख कई थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जसराना अमित सिंह ने लोगों को समझाया और गोताखोरों से नहर में तलाश शुरू करा दी। देर शाम तक गोताखोर नहर में रितिक के शव की तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चलते नहीं दिखाई गंभीरता
व्यापारियों का कहना था कि पंचायत चुनाव के चलते पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। यदि पुलिस शुरूआत से मामले में गंभीर रुख अपनाती तो रितिक को बरामद कर लिया जाता।

वीडियो क्लीपिंग बनाई
पुलिस हिरासत में आए विकास और  उसके साथी पुनीत की माने तो वह रितिक के पिता से फिरौती की रकम वसूलना चाहते थे लेकिन राज खुल जाने के डर से वह रितिक को नगला धारू की नहर पर ले गए थे। यहां उसके हाथ पैर बेल्ट से बांध कर पानी में डुबो दिया। इससे पूर्व उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बनाई गई थी, जिसको रितिक के पिता को सुनाने के साथ ही उनसे फिरौती की रकम वसूल की जा सके।

यह सामान किया बरामद
नगला धारू नहर के समीप से पुलिस ने एक बेल्ट, पर्स और मोबाइल फोन की चिप बरामद की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पर्स और बेल्ट रितिक की हो सकती है, जबकि चिप को पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। माना जा रहा है कि चिप में कहीं रितिक के साथ किया गया घटनाक्रम तो कैद नहीं है।


नहीं की गई मेरे बेटे की हत्या: संजीव
रितिक के पिता संजीव गुप्ता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या नहीं की गई, पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें विकास की उम्र करीब 14 साल है, जबकि पुनीत की उम्र 18 साल है। इतनी कम उम्र के दो लोग उसके बेटे का अपहरण कर हत्या नहीं कर सकते। पुत्र रितिक आज भी जीवित है। वह बदमाशों के चंगुल में फंसा हुआ है।


रितिक अपहरणकांड में दो दोस्तों को शुक्रवार रात हिरासत में लिया गया था। उनसे पूछताछ करने के बाद ही नगला धारू की नहर में रितिक के शव की तलाश कराई गई थी। अभी पूछताछ की जा रही है, अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं किया जा  सकता कि रितिक की हत्या हुई है या फिर नहीं। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
थानाध्यक्ष एका जनवेद सिंह यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed