{"_id":"5de012548ebc3e54d76d5f3a","slug":"khet-me-pani-firozabad-news-agr417517099","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी नहीं निकल सका खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी नहीं निकल सका खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र के खेतों में भरा पानी।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी। दो दशक बाद रिजावली रजबहा में आया पानी नारखी क्षेत्र के दर्जनों किसानों के लिए मुसीबत बन गया। टेल तक पानी पहुंचने का रास्ता न होने के कारण रजबहा का पानी के किसानों के खेतों में भर गया था। इसकी जानकारी किसानों को बुधवार सुबह हुई थी।
सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हाथरस ब्रांच से पानी कम कराने के साथ ही फिरोजाबाद से रजबहा में छोड़ा गया पानी तो बंद कर दिया। लेकिन किसानों के खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए।
जिससे 36 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी किसानों के खेतों में पानी भरा होने के साथ ही आलू की फसल डूबी हुई है। इसके चलते फसल बरबाद होने को लेकर किसानों में आक्रोश है। वहीं सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।