फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kheria Ptikr and will today vote in Bidrkhav

खेरिया पटीकरा और बिदरखा में आज पड़ेंगे वोट

Thu, 10 Dec 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Kheria Ptikr and will today vote in Bidrkhav
जसराना ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरिया पटीकरा के चार बूथों और शिकोहाबाद ब्लाक के बूथ नं. 172 पर आज मतदान होगा। विकास भवन प्रांगण से दोनों ब्लाकों की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। सुबह सात से शाम को 4.30 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

जसराना की ग्राम पंचायत खेरिया पटीकरा में प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी योगेंद्र कुमार की मतदान से दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था। आयोग ने 11 नवंबर को मतदान कराने का निर्णय लिया था। जसराना ब्लाक के आरओ एवं जिला उद्यान अधिकारी बलजीत ने कहा बूथ संख्या 58, 59, 60 एवं 61 पर मतदान के लिए चार पोलिंग पार्टियों को विकास भवन से रवाना किया गया है। आरओ के साथ प्रत्येक टीम में पुलिस के जवान साथ हैं। शिकोहाबाद ब्लाक के बूथ संख्या 172 पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा मनमाने ढंग से वोट डलवाए जाने के कारण इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने की संस्तुति जिला प्रशासन ने की थी। यहां भी आज मतदान होगा। आरओ शिकोहाबाद और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल ने पोलिंग टीम की रवानगी की। एडीएम कर्मेंद्र ने कहा कि जसराना ब्लाक के खेरिया पटीकरा के चार बूथों एवं शिकोहाबाद ब्लाक के बूथ संख्या 172 पर शुक्रवार को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित तहसीलदार को ही सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। उन्होंने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए काफी पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन


बिदरखा की पोलिंग टीम को जेल भेजा
मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के पक्ष में किया था मतदान
प्रधान पद के आठ प्रत्याशियों की शिकायत पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद ब्लाक के बिदरखा बूथ पर मनमानी करने वाली पोलिंग टीम में शामिल सभी चारों कर्मचारियों को शिकोहाबाद पुलिस ने जेल भेज दिया। उन्होंने एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लाक के बूथ संख्या 172 पर तैनात पीठासीन अधिकारी स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम नेत्रपाल सिंह, स्टाफ नर्स के पद पर तैनात संजय कुमार, डीआरडीए विभाग में तकनीकी सहायक ब्रजेश कुमार के साथ डीपीआरओ कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार ने बूथ पर 542 मतों में से 512 वोट दोपहर तक डाल दिए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु ने पड़ताल की तो एक सैकड़ा से अधिक मत खुद कर्मचारियों ने डाले थे। डीएम विजय किरन आनंद को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने चारों कर्मचारियों को शिकोहाबाद पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। चारों के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद ने बताया कि चारों कर्मचारियों को जेल भेज दिया है।


एका में 12 को बनेंगे गणना एजेंट के पास
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। एका ब्लाक के आरओ एवं जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों में 466 में से 220 को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। गणना एजेंट के भी पास बनाए गए। उन्होंने कहा शेष प्रमाण पत्रों का वितरण एवं गणना एजेंट बनाने का काम 12 दिसंबर को किया जाएगा। संबंधित प्रत्याशी गणना एजेंट बनवाने के लिए 12 दिसंबर को संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed