फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kayastha Mahasabha came out in protest against the film Thank God

फिल्म थैंक गॉड के विरोध में उतरी कायस्थ महासभा

Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

फिल्म थैंक गॉड में भगवान चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में प्रस्तुत किए जाने और फिल्म अभिनेता की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को लेकर सवाल उठने लगा है। फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उत्तर थाने में तहरीर दी है।कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ ने किड्स कॉर्नर स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि फिल्म के निर्माता ने ट्रेलर रिलीज किया है। अजय देवगन ने जिस मजाकिया अंदाज में भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति की है उसे हम स्वीकार नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Kayastha Mahasabha came out in protest against the film Thank God
फिरोजाबाद ! फिल्म थैंक गॉड के विरोध में उतरी कायस्थ महासभा ने वार्ता के दौरान दी जानकारी - फोटो : FIROZABAD

विस्तार

फिरोजाबाद। फिल्म थैंक गॉड में भगवान चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में प्रस्तुत किए जाने और फिल्म अभिनेता की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को लेकर सवाल उठने लगा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने फिल्म को लेकर नाराजगी जताई है। फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उत्तर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ ने किड्स कॉर्नर स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि फिल्म के निर्माता ने ट्रेलर रिलीज किया है। जिसमें अजय देवगन ने भगवान चित्रगुप्त का अभिनय किया है। अजय देवगन ने जिस तरह से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया है उससे हिंदू समाज आहत है। अजय देवगन ने जिस मजाकिया अंदाज में भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति की है उसे हम स्वीकार नहीं करते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मयंक भटनागर ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पृथ्वी पर उपस्थित समस्त प्राणियों के आराध्य देव हैं। उनका अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिल्मकार एवं निर्माता जिस तरह हिंदू समाज के देवी देवताओं की प्रस्तुति फिल्मों में कर रहे हैं वह अशोभनीय है। फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए। अन्यथा हम देश भर में फिल्म का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर विशाल आनंद, हेमकुमार, प्रशांत चौधरी, विवेक माथुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed