{"_id":"5e17716a8ebc3e87f1180788","slug":"karyawahi-firozabad-news-agr423891799","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी केंद्रों के संचालन में लापरवाही, रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी केंद्रों के संचालन में लापरवाही, रोका गया वेतन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीपीओ को नगर क्षेत्र प्रथम से जुडे़ कई केंद्रों पर खामियां मिलीं। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरूद्व मानदेय रोकने और विभागीय जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने नगर क्षेत्र प्रथम से जुडे़ कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। महावीर नगर स्थित केंद्र पर अनीता देवी गैरहाजिर थीं। सहायिका से उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद अनीता देवी का मानदेय रोका दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फुलवा कई माह से अवकाश पर हैं। क्षेत्रीय मुख्य सेविका ने निर्देशों के बाद भी केंद्र पर कई माह बाद सुमन जैन की तैनाती की।
इस केंद्र पर बच्चों को बैठने एवं अन्य व्यवस्था नहीं थी। महावीर नगर गली नंबर सात में संचालित दो केंद्र बंद मिले। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रद्धा सिंह और रत्ना गौतम का मानदेय काटा गया है। इसी मोहल्ला में संचालित एक अन्य केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता गुप्ता ड्रेस में नहीं थी। निरीक्षण की भनक लगते ही उन्होंने घर के कमरे में ही दो-तीन बच्चो एकत्रित कर बैठा लिए। उनका भी मानदेय रोक दिया गया।
विज्ञापन
फ्लैक्सी फंड के दुरुपयोग की आशंका
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बैठने के लिए फर्श, तख्त क्रय व बच्चों की जरूरत के मुताबिक बाल्टी, मग एवं खिलौना आदि खरीदने के लिए तीन माह पूर्व नगर क्षेत्र के सभी 255 केंद्रों पर फ्लैक्सी फंड के रुप में चार-चार हजार रुपये की धनराशि जारी की गई थी। लेकिन किसी भी केंद्र पर क्रय किया हुआ सामान मौजूद नहीं मिला। डीपीओ आभा सिंह के अनुसार नगर क्षेत्र में फ्लैक्सी फंड के उपभोग की जांच होगी।