फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Karsevaks were sent to Rampur jail for burning the effigy of the Chief Minister

Firozabad News: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर रामपुर जेल भेजे गए थे कारसेवक

Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Karsevaks were sent to Rampur jail for burning the effigy of the Chief Minister
फिरोजाबाद। श्रीराममंदिर आंदोलन के दौरान तिलक नगर निवासी कारसेवक एवं पूर्व पार्षद प्रमोद सैनी ने रामलीला चौराहे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पुतला जलाया था। पुुलिस ने गिरफ्तार करके उन्हें रामपुर जेल भेजा था। इतना ही नहीं पुलिस ने एनकाउंटर करने की तैयारी कर ली थी। पुलिस विभाग में शामिल रामभक्त ने छुट्टी लेकर एक दिन पहले इसकी सूचना रामपुर जेल आकर दी थी। इसके कारण जान बच गई।
विज्ञापन



प्रमोद बताते हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती आदि के साथ कारसेवा का मौका मिला था। विवादित ढांचे को ढहाने का काम कारसेवकों ने किया था। आंदोलन में डा. कीर्तिराम गुप्ता, अनुराग उपाध्याय, राजेश सैनी, प्रेमवीर सविता, अनिल कुमार सिंह के साथ अयोध्या जाने की बजाय तीन दिन तक गांव में रिश्तेदार बनकर ठहरे थे। छिपते-छिपाते हम लोग अयोध्या में दाखिल हुए थे। प्रमोद सैनी ने बताया कि एक साथी के सहयोग से कोहनी के बल चलकर रामलीला चौराहे पर मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंका था। थाना प्रभारी ध्रुवलाल यादव ने मुझे हाईवे पर जलाई बस का भी आरोपी बनाया था। मेरी गिरफ्तारी कराने के बाद रामपुर जेल भेज दिया। रामपुर जेल से 39 दिन बाद रिहाई हुई थी। उससे पूर्व थाना प्रभारी ने मेरे एनकाउंटर की तैयारी कर ली थी। इस दौरान रामपुर जेल में मेरे साथी ने सूचना दी, जिससे जान बच सकी। उन्होंने कहा कि आज बेहद खुशी है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। मैं रामलला के दर्शन को अवश्य जाऊंगा। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग है कि कारसेवकों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन




प्रभात फेरी के दौरान जमकर गूंजा रामनाम, हुई पुष्प वर्षा

जसराना। अयोध्या में होने वाले रामलला की प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप के नेतृत्व में चौथे दिन रविवार को प्रभात फेरी में शामिल रामभक्तों का लोगों ने स्वागत किया। जय श्रीराम के स्वर गुंजायमान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नगर में मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रहमचारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। मां कामाख्या धाम से शुुरू होकर शिकोहाबाद रोड, मोहल्ला गाड़ीवान, मोहल्ला पाठकपुरा, फरिहा रोड, मोहल्ला बनियात, सब्जी मंडी, पचवा तिराहा, कोतवाली परिसर, घिरोर रोड़, सीमेंट रोड, मोहल्ला मझोआ, मोहल्ला भट्पुरी, शीशपुरी, पोतपुरी एटा रोड होते हुए मां कामाख्या धाम पहुंची। मोहल्ला मझौआ में लोगों ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित मोहन लोधी के नेतृत्व में प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने एवं धाम में होने जा रहे धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचने का आह्वान किया।



संघ 21 जनवरी को निकालेग रामेण दर्शनयात्रा
फिरोजाबाद। संघ कार्यालय पर अनुसांगिक संगठनों की रविवार को हुई बैठक में 21 जनवरी को निकलने वाली रामेण दर्शन यात्रा की रणनीति बनाई गई। विभाग प्रचारक प्रमोद ने स्वयंसेवकों को बताया कि यात्रा 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे यात्रा गांधी पार्क चौराहा से शुरू होगी। सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपालाश्रम पर पहुंचेगी। यहां प्रभु राम, सीता माता, भाई लक्ष्मण एवम रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती की जाएगी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, विद्यार्थी परिषद सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



समिति का गठन, संयोजक बने राजेश
रामेण दर्शन यात्रा के लिए समिति की घोषणा महानगर संघचालक प्रदीप ने की। समिति के संयोजक राजेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा , सह संयोजक निशा धाकरे, अमर वर्मा धर्म जागरण, विक्रांत शर्मा,अनुपम शर्मा,सत्यवीर, दिलीप, निशा गुप्ता, मुन्नी देवी , विपुल गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू को बनाया है।




अलवर से अयोध्या शहद लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत
टूंडला। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश से सभी कोनों से लोग योगदान दे रहे हैं। रविवार को अलवर राजस्थान से सवा क्विंटल शहद लेकर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।जिला गोरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद व यात्रा प्रमुख रामदयाल सिंह ने बताया कि राजस्थान से शहद लेकर जा रहे हैं। इससे भगवान श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा। शहद लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं में शामिल दलपत शर्मा, टोंनू यादव, प्रेम दीक्षित, सुभाष शर्मा का स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समिति के जिला संयोजक सीताराम एडवोकेट, कैलाशचंद पालीवाल, उपेंद्रसिंह जादौन, संजय सिंह, वीके गौतम, प्रशांत उपाध्याय, सुनील पाठक, सचिन पाठक, महेंद्र झा, रिंकू उपाध्याय, मोना नागर, मीना बघेल, आरती गुप्ता, अंजू तोमर, सीमा ठाकुर, प्रतिभा सिंह आदि रहे।

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed