फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Karni Sena protested against the new UGC law

Firozabad News: यूजीसी के नए कानून के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 07:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena protested against the new UGC law
टूंडला में यूजीसी का विरोध करते करणी सेना के पदा​धिकारी व अन्य संगठनों के पदा​धिकारी संवाद - फोटो : टूंडला में यूजीसी का विरोध करते करणी सेना के पदा​धिकारी व अन्य संगठनों के पदा​धिकारी संवाद
- राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून के विरोध में बुधवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला अध्यक्ष संजय सिंह परमार के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष संजय सिंह परमार ने कहा कि यूजीसी द्वारा लिए जा रहे निर्णय छात्र हितों और सामाजिक व्यवस्था के प्रतिकूल हैं, जिन्हें संगठन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगा। अगर मांगों को अनदेखा किया गया और यूजीसी ने सुधार नहीं किया, तो करणी सेना इस आंदोलन को और उग्र करेगी। हम सड़कों पर उतरकर विरोध के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के पश्चात पदाधिकारियों ने एसडीएम अंकित वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी की वर्तमान नीतियों पर पुनर्विचार करने और विवादित बिंदुओं को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रघु धाकरे, रूपेश शुक्ला, तरुण शर्मा, लोकेश जादौन, रवि चौहान, मयंक ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह तोमर, सौरभ सिंह, नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed