{"_id":"d56ab4e1d18d7bae02b51fedfcb60772","slug":"karbala-was-submerged-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला की गलियां हुई जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला की गलियां हुई जलमग्न
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करबला पुलिया का नाला चौक होने के कारण यहां की गलियां जलमग्न हो गई हैं। कई दिन से सुबह से ही गलियों में गंदा पानी भरना शुरू हो जाता है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। निगम के कर्मचारी की लापरवाही के कारण क्षेत्र की जनता गंदगी व जलभराव के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है।
करबला क्षेत्र की जनता वर्षों से गंदगी, नालियां चौक होने से जलभराव की समस्या से जूझ रही है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर सुध तक नहीं लेते। क्षेत्र में करबला पुलिया पर सीवरलाइन चौक होने से जलभराव हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। सोमवार की सुबह करबला मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों और मकानों के आगे गंदा पानी भरा गया। पैदल निकलने तक का रास्ता नहीं बचा। थोड़ी की लापरवाही के कारण करबला गली नंबर एक, दो, तीन व चार तक के लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था में तैनात सुपरवाइजर व कर्मचारी करबला पुलिया पर काम के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। गलियों से जलभराव की समस्या का समाधान करने का कोई इंतजाम किया जा रहा। निगम प्रशासन की लापरवाही पर स्थानीय जनता में आक्रोश पनप रहा है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया, तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।