{"_id":"1e72df90a553bc105f554d2fe8a920a7","slug":"just-standing-on-the-highway-between-the-tractor-hit-rodways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई रोडबेज बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई रोडबेज बस
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से सवारियां लेकर आ रही फाउंड्रीनगर डिपो की बस ट्रामा सेंटर के सामने नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में करीब दस से अधिक सवारियां घायल हो गए। हादसे के चलते यातायात व्यवस्था भी वाधित हो गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक घायल उपचार के लिए निजी अस्पतालों में चले गए।
हादसा गुरुवार रात करीब नौ बजे हुआ। घटनास्थल पर मौजूद घायल यात्री रानी निवासी कौशल्यानगर थाना उत्तर, परवेज निवासी नई बस्ती, मुकेश निवासी आर्यनगर सहित अन्य यात्रियों की माने तो बस चालक लापरवाही पूर्वक बस को चला रहा था। बस को धीमी गति से चलाने के लिए यात्रियों ने कई बार चालक से निवेदन भी किया था। बस में न तो लाइट जल रही थी और न ही उसमें होरन था। बस ट्रामा सेंटर के समीप पहुंची थी, तभी हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर को देख चालक ने बस को कंट्रोल में करने के लिए ब्रेक लगाए लेकिन ब्रेक नहीं लग सके और बस ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर की ट्राली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पलट भी गई। जबकि बस के आगे के दोनों शीशे टूटने के साथ उसमें से सवारियां बाहर आकर रोड पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि किसी भी सवारी के कोई गंभीर चोट नहीं लगी। अन्यथा यह बस चालक और परिवहन विभाग के अधिकारियों की लावरवाही से भीषण हो सकता था। कोतवाल उत्तर का कहना है कि यदि कोई सवारी बस चालक के खिलाफ तहरीर देती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।