{"_id":"664d0b0c3aa19b6a3401d2b4","slug":"junior-advocates-remained-on-strike-for-the-third-day-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-125022-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कनिष्ठ अधिवक्ता तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कनिष्ठ अधिवक्ता तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
Wed, 22 May 2024 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शपथ आयुक्त की सूची में नाम शामिल करने की मांग को लेकर कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तीसरे दिन भी दीवानी परिसर स्थित शपथ आयुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उनके समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे। टूंडला में भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी।
आगरा दीवानी के अधिवक्ता हरजीत अरोड़ा एडवोकेट ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जिला जज से वार्ता की। बुधवार को बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं की सामान्य बैठक बुलाई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर शर्मा एडवोकेट ने कहा कि शपथ आयुक्त की सूची में नाम शामिल होने पर कनिष्ठ अधिवक्ताओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिलते हैं। वर्ष 2022 के पंजीकृत कनिष्ठ अधिवक्ताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
अमित गर्ग एडवोकेट ने कहा कि जब तक नाम शामिल नहीं किए जाएंगे, अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर ऋषभ जैन एडवोकेट, सलमान खान एडवोकेट, मयंक वर्मा एडवोकेट, पुष्पेंद्र एडवोकेट, माहिर अली, अमन शर्मा, प्रेम, केके राजपूत, पंचम सिंह गुर्जर, हरवीर सिंह समेत काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे