{"_id":"628a79d23d1d3e4df156d0fe","slug":"juna-pithadhiswar-firozabad-news-agr534406022","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो कार्य खुद के लिए प्रतिकूल हो, दूसरों के साथ भी न करें : आचार्य अवधेशानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो कार्य खुद के लिए प्रतिकूल हो, दूसरों के साथ भी न करें : आचार्य अवधेशानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो कार्य खुद के लिए प्रतिकूल हो, दूसरों के साथ भी न करें : आचार्य अवधेशानंद
- महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल आश्रम के वार्षिकोत्सव में बोले जूनापीठाधीश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। जो बातें या कार्य आप स्वयं के लिए प्रतिकूल मानते हो उन्हें दूसरों के साथ भी न करें। विद्यादान महादान है। यह हमारे देव एवं पितरों को भी तृप्त करता है। ये बातें महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल आश्रम के वार्षिकोत्सव में पधारे जूनापीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भारत देवभूमि है। प्रकृति पर गिद्ध की दृष्टि न रखकर उसके संरक्षण की दृष्टि रखें। जैविक खेती की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर जैविक खेती की तरफ ध्यान नहीं दिया तो धरती बांझ हो जाएगी।
इससे पूर्व जूनापीठाधीश्वर, संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, ठा. रवेंद्र सिंह की मौजूदगी में मां भारती, सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी, की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा संघ द्वारा संचालित गुरुकुलों में वैदिक एवं आधुनिक पद्घति से शिक्षा प्रदान की जाती है। इसी क्रम में महामंडलेश्वर ने अन्नपूर्णा मां हेमवती देवी स्मृति भवन का लोकार्पण किया। समारोह में मिजोरम, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, सिक्किम राज्य के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता अरविंद पालीवाल एवं संचालन सचिव राघवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक मदन लाल शास्त्री, पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, किशन बाबू अग्रवाल, ठा. अश्वनी कुमार सिंह, शोभित अग्रवाल, कौशल किशोर उपाध्याय, डॉ. उम्मेद सिंह, विशेष यादव, राजीव वर्मा, नील कमल यादव, आनंद अग्रवाल, केशव देव गुप्ता, राम मनोहर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमलेंद्र वर्मा, अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।