{"_id":"e1810b2e1b843f0d2ba6537fc2931738","slug":"jki-fair-getaway-in-race-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखई मेले की जात में भगदड़, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखई मेले की जात में भगदड़, दो की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखई महाराज के मंदिर में लाइन में लगाने के दौरान भगदड़ मच गई। धक्का मुक्की में कई लोग एक दूसरे पर गिर गए। भगदड़ के कारण वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना एका के ग्राम पैढ़त में माघ माह के प्रत्येक रविवार को जाखई महाराज का मेला लगता है। इसमें शनिवार रात से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। रविवार सुबह चार बजे के बाद मंदिर के बाहर दर्शन को लाइन लगने लगी, उसमें श्रद्धालु धक्का मुक्की करने लगे और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, कुछ लोग पास में बनी नाली में जा गिरे। इसमें दो श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में जान गवांने वाले एक युवक की पहचान बदायूं के मोहल्ला चौधरी सराय थाना कोतवाली निवासी प्रेमराज पुत्र होलेराम के रूप में हुई। बताया गया कि वह मां और पत्नी समेत जात करने आए थे। उनके साथ दस लोग शामिल थे। मां ने बताया कि लाइन और दर्शन का इंतजाम देखने की कहकर प्रेमराज सुबह चार बजे उठकर चले गए फिर नहीं लौटे। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को उसके पास से एक नंबर मिला है इससे शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैैं।