फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jija was not even ashamed clicked dirty pictures of his wife's younger sister wife filed a case

UP: जीजा को शर्म भी न आई...पत्नी की छोटी बहन की खींची ऐसी तस्वीरें, मच गया बवाल; पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 28 Jul 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि पत्नी ने उसकी छोटी बहन की अश्लील तस्वीरें खींच लीं। ये तस्वीरें उसके मोबाइल पर भेजी गईं। 

विज्ञापन
Jija was not even ashamed clicked dirty pictures of his wife's younger sister wife filed a case
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated

विस्तार

पति ने विवाहिता की बहन के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसके मोबाइल पर भेज दिए। विवाहिता ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। मामला थाना पचोखरा अंतर्गत गांव पचोखरा निवासी एक युवती की शादी दक्षिण दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी युवक के साथ हुई है। विवाहिता अपने मायके में थी। 2 जुलाई 2025 को उसके पति के मोबाइल से भेजे गए उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो मिले।
विज्ञापन

विवाहिता ने अपने पति से जानकारी की तो पति उसकी व बहन के फोटो फेसबुक पर वायरल व बदनाम करने की धमकी देने लगा। विवाहिता और उसकी बहन 22 जुलाई शाम चार बजे ससुरालियों की थाना पचोखरा शिकायत करने गई। तभी उसी दिन शाम को ससुरालीजन उसके घर आकर पीड़िता व उसकी बहन के साथ अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति से चाकू बरामद किया था। पीड़िता ने बताया कि देवर उसकी बहन से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने की धमकी देने लगा। पीड़िता व उसकी बहन उक्त लोगों की शिकायत करने थाने गई तो, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
 
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर पति, देवर, ससुर, सास और दो ननदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed