फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from a house in Bhuda village

Firozabad News: भूड़ा गांव में घर से लाखों के आभूषण एवं नकदी चोरी

Sat, 24 May 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from a house in Bhuda village
सांकेतिक
शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर के पीछे गांव भूड़ा में चोरों ने मध्यरात्रि लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर से सोने-चांदी के लाखों रुपयों के आभूषण चोरी कर लिए। चोर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने छानबीन शुरु कर दी है। वहीं पूर्व विधायक ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लेते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन


गांव भूड़ा में शुक्रवार की मध्यरात्रि चोरों ने धर्मवीर सिंह के घर में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित उस समय अपने परिवार के साथ सो रहा था। चोरों ने घर के अंदर प्रवेष कर वहां रखे हुए बक्से एवं अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के लाखों रुपयों के आभूषण तथा 1.55 लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह नींद से जागने पर हुई। अलमारी और बक्से का ताला खुला देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी करते हुए चोरों की तलाश शुरु कर दी। वहीं पूर्व विधायक हरिओम यादव भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर से बात करते हुए जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed