फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jedhajal project: land acquisition exercise fast

जेड़ाझाल परियोजना : जमीन अधिग्रहण को कवायद तेज

Sun, 06 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 06 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jedhajal project: land acquisition exercise fast
 सुहाग नगरी की जनता की प्यास बुझाने के लिए जेड़ाझाल परियोजना के कार्य में अब तेजी आएगी। जलनिगम ने वीटर ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर स्टोरेज झील के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद तेज कर दी है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर स्टोरेज झील के लिए 33 हेक्टेयेर भूमि की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 16 मार्च 2013 को जिले को जसराना नवीन नहर परियोजना के नाम से बड़ा तोहफा दिया। जलनिगम द्वारा 663 करोड़ की जेड़ाझाल परियोजना बनाई गई थी। इसमें जसराना नवीन नहर से नंदपुर तक 38 किमी. लंबी नहर खोदाई कार्य होना है। नंदपुर में नदी का पानी स्टोर करने के लिए झील बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए करीब 31 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। वहीं सैलई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर पाइप लाइन के जरिए जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने की योजना है। शासन द्वारा जेड़ाझाल परियोजना के लिए 433 करोड़ की मंजूर दी गई है। जलनिगम को योजना पर कार्य करने के लिए 28.35 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है। शासन से करोड़ों रुपये मिलते ही जलनिगम ने वाटर ट्रीटमेंट व झील निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद तेज कर दी है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए सैलई में दो हेक्टयेर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। वर्तमान में रेट निर्धारण की कार्रवाई चल रही है। जलनिगम ने इस जमीन का बैनामा कराने को 11 करोड़ के धनराशि नगर निगम के खाते में हस्तांतरित कर दी है। वहीं नंदपुर में नदी का पानी स्टोर करने के लिए झील बनाने लिए करीब 31 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। दोनों कार्यों के लिए करीब 35 करोड़ धनराशि की आवश्यकता है। जमीन अधिग्रहण के साथ जलनिगम द्वारा कार्य प्रारंभ कराने को टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


बाक्स--
घर-घर पानी पहुंचाने को पड़ेगी 300 किमी. पाइप लाइन
जेड़ाझाल परियोजना से पूरे शहर की प्यास बुझेगी। परियोजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने को शहर में 300 किमी. पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 16 पेयजल टंकियों के साथ 20-22 सीडब्लूआर भी बनाए जाएंगे। जेड़ाझाल परियोजना से सुहागनगरी में पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी स्टोर करने को झील बनाने के लिए कुल 33 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे का निर्धारण किया जा रहा है। जमीन हस्तांतरित होने के साथ ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
वीपी सिंह
अधिशासी अभियंता-जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed