फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JCB went on encroachment

अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Thu, 30 Jul 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 30 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
JCB went on encroachment
फीरोजाबाद। भीड़ भरे बाजारों में गुरुवार को पुन: जेसीबी गरजी। गंज बाजार में दुकानदार ने नाली पाटकर गोदाम बना रखा था। सड़कों पर रखे खोखे जब्त कर लिए गए। कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार शाम सुभाष तिराहे से पुन: अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अफसरों का काफिला सड़क पर देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने नाले से आगे सामान लगा रखा था। इसे अफसरों ने मौके पर ही हटवाया। सुभाष तिराहा, गांधी पार्क, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहे तक अतिक्रमण हटवाने के बाद अफसरों का काफिला गंज बाजार की ओर मुड़ गया। यहां साइकिल दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने नाली पाट कर गोदाम बना लिया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदार का मौके पर ही चालान कटवा दिया। उसे सख्त चेतावनी दी आज ही गोदाम हटा ले अन्यथा ध्वस्त करा दिया जाएगा।  गंज बाजार में कई दुकानदार नाले के बाहर रखे नजर आए।  इनका सामान अंदर कराया गया। दुकानों के बोर्ड नाली पर रखे मिले, उन्हें भी हटवाया गया। सीताराम मिष्ठान भंडार का सामान नाली पर रखा था, उसे अंदर कराते हुए सख्त चेतावनी दी। डाकखाना चौराहे पर गैस दुकानदारों ने सारा सामान नाले रख लिया था, उसे हटवाया। हनुमानगंज में परचूनी की दुकान का सामान सड़क पर रखा मिला। यहां दुकानदार द्वारा नाली पर दीवार लगा रखी थी। इसे तोड़ दिया गया। दुकानदार से जुर्माना भी वसूला गया। रामलीला चौराहा के समीप किताबों की दुकानों के बोर्ड नाली से हटवाए। पीडी जैन इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर लगी दुकानों की बांस बल्लियां हटाई गईं। नाले किनारे रखे खोखे भी हटवा दिए गए। आशीर्वाद पैलेस के सामने लगी चाय की भट्ठी तुड़वाई गई।  अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर पंकज वर्मा, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी, इंस्पेक्टर उत्तर शशिकांत शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन


बाक्स--
उत्पीड़न के खिलाफ करेंगे आंदोलन
फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। दुकानों के आगे रखा सामान उठा ले जाते हैं अथवा चालान काट देते हैं। यदि अधिकारी उत्पीड़न की मानसिकता से कार्य करेंगे, तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed