फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jawaharlal Nehru, Manmohan Singh said the country's full service

जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक ने देश की भरपूर सेवा की

Mon, 28 Dec 2015 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Mon, 28 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
Jawaharlal Nehru, Manmohan Singh said the country's full service
कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने पार्टी को जन-जन की पार्टी बताते हुए पार्टी द्वारा देश के प्रति किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी ने गंज चौराहे पर शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गुलाम मिलानी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी में कुर्बानियां दीं। कांग्रेस जन-जन की पार्टी है। सचिव शफात खान राजू ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य देश को आजाद कराकर शिक्षित देश का निर्माण करना था। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष केशव देव, हाजी नसीर, प्रवक्ता अजय शर्मा, कुसुम सिंह, सुनीता शुक्ला, राधेश्याम, सौरभ पोरवाल, भूरा फारुखी, लाला राइन, धीरेंद्र पाल, तनवीर कुरैशी, सुबूर अली, आमिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। बैठक में केंद्रीय सरकार की कार्यशैली की आलोचना की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी सईद पटेल, उमाकांत पचौरी ने कहा कि नगर विधायक फीरोजाबाद की जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिन योजनाओं का बखान किया जा रहा है, वे सांसद रजबब्बर की देन हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनहित में संघर्ष किया है और करती रहेगी। केंद्रनीत भाजपा की मोदी सरकार झूठे वायदों का पुलिंदा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और युवा नेता राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ता हर कदम पर साथ हैं। झूठे वायदे करने वालों को जनता आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में जवाब देगी। इस दौरान पीके पाराशर, सेवादल अध्यक्ष विजय शर्मा, यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद उमर फारूक, अजय शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, प्रशांत तिवारी, यूनिस अब्बास, श्रीमती योगेश दिवाकर, विद्याराम राजौरिया, महेंद्र तैलंग, यूनिस अब्बास, सागर पाराशर, रोहित तैलंग, सचिन अग्रवाल भोला, कन्हैया अग्रवाल, छोटेलाल, बलविंदर सिंह, बब्लू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू निमेष, हाकिम सिंह पौनियां, शिवम दिवाकर, राकेश दिवाकर, अनिल जैन आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर जिला युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने स्थापना दिवस मनाया। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष चांद कुरैशी ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्री धर्म सिंह यादव और पूर्व विधायक गुलाम नवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कांग्रेस के इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान हाजी साजिद बेग, वकार अहमद, धर्मेंद्र यादव, नौशाद कुरैशी, कल्लू अंसारी, अतुल पोरवाल आदि मौजूद रहे।

आजादी की लड़ाई और आजाद भारत के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है। देश का नई दिशा और दशा कांग्रेस ने ही दी। यह बातें कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ऋतिक श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक ने देश की भरपूर सेवा की। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। देश की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी। कांग्रेसी अभी से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से जनता को अवगत कराएं। इस अवसर पर प्रेमचंद्र शास्त्री, विनीत जौहरी, आमिर पठान, मोहम्मद फैजान, रोहित सिंह, नकुल दीक्षित, सौरभ शर्मा, संदीप आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed