{"_id":"6160846b8ebc3ed34f1c2a45","slug":"jainacharya-s-50th-incarnation-day-will-be-celebrated-with-pomp-firozabad-news-agr5107311135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसियाजी मंदिर में मनेगा जैनाचार्य विवेक सागर का 50वां अवतरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसियाजी मंदिर में मनेगा जैनाचार्य विवेक सागर का 50वां अवतरण दिवस
विज्ञापन
नसिया जी जैन मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रत्नत्रय मंदिर नसियाजी में जैनाचार्य विवेक सागर महाराज का 50वां अवतरण दिवस शनिवार और रविवार धूमधाम से मनाया जाएगा। दूर-दराज से भक्त समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके लिए विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को नसियाजी मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को आचार्य श्री का 50वां अवतरण दिवस मनाया जाएगा। शनिवार सुबह जिनाभिषेक, नित्य नियम पूजन, धर्मसभा, शाम साढ़े छह बजे आरती के बाद भोपाल से आए राजकुमार एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी। साढ़े सात बजे आचार्य विवेक सागर महाराज के जीवन पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति होगी। विनोद कुमार जैन ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे आचार्य निमंत्रण के बाद घटयात्रा, ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, मंगलाचरण, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, अतिथि सम्मान, आचार्य श्री की 50 दीपों से आरती होगी।
शाम साढ़े छह बजे संगीतमय आरती के बाद रात नौ बजे से हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसके साथ ही आचार्यश्री के 31 वर्षों के संयम की साधना, स्वाध्याय एवं साहित्य उपासना, सामाजिक एकता के लिए राष्ट्र संत की उपाधि से सुशोभित किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम पीडी जैन इंटर कालेज में बनाए गए पांडाल में होंगे। मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया कि 13 अक्तूबर को नसियाजी मंदिर में भगवान शीतलनाथ का निर्वाण महोत्सव और 11 नवंबर से 20 नवंबर तक श्री इंद्रध्वज विधान का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता में अजय जैन एडवोकेट, अनुज जैन, पार्षद हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया पार्षद, डॉ. महेंद्र जैन और श्याम सुंदर जैन उपस्थित रहे।