फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jain temple theft of millions

जैन मंदिर में लाखों की चोरी

Sun, 01 Nov 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Jain temple theft of millions
चोरों ने शनिवार रात रसूलपुर स्थित जैन मंदिर से लाखों की नकदी, चांदी के कलश और छत्र पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर डॉग स्क्वॉयड की टीम के साथ फिंगर प्रिंट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन


चोर शनिवार रात रसूलपुर स्थित जैन मंदिर की छत से जंगले की सरियों को तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए। चोर मंदिर में रखे छह चांदी के कलश और तीन चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। रविवार सुबह माली द्वारा मंदिर खोले जाने पर घटना की जानकारी हो सकी। मंदिर में चोरी की वारदात की जानकारी पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एवं क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाल दक्षिण और एसओ रसूलपुर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट की टीम को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर माली से भी पूछताछ की। वहीं माली द्वारा दी गई तहरीर पर दक्षिण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि बदमाश मंदिर में रखी गुल्लक का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी भी ले गए। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed