फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jain mela women empowerment

समवशरण विधान में भक्ति से ओत-प्रोत दिखे श्रद्धालु

Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
jain mela women empowerment
jain mela women empowerment - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पीडी जैन कॉलेज के सामने मेला स्थल पर ऐतिहासिक जैन मेला महोत्सव में 25 समवशरण विधान जारी रहा। जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। संगीतमय मंत्रोच्चारण कर श्रद्धालुओं ने समवशरण पर अर्घ्य चढ़ाए। इस दौरान जयकारों से महोत्सव स्थल गूंज उठा।
विज्ञापन

सुहागनगरी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। समवशरण विधान में सौधर्म इंद्र, चक्रवर्ती, यज्ञनायक के साथ इंद्र-इंद्राणियों ने पूजा-अर्चना की। विधानाचार्य मनोज जैन शास्त्री और सहप्रतिष्ठाचार्य संजय जैन शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। समवशरण विधान में शामिल होकर श्रद्धालु भक्ति से ओत-प्रोत दिखे। शाम को समवशरण में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। चक्रेश एंड पार्टी के कलाकारों ने सौधर्म इंद्र दरबार का भव्य नाट्य का मंचन किया।
विज्ञापन

महिला सम्मेलन का आयोजन
दोपहर में महिला जैन मिलन संस्था द्वारा नारी सशक्तिकरण पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच उद्घाटन सीडीओ नेहा जैन, डीआईओएस रितु गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसमें संभ्रात महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। निर्देशिका संतोष जैन और अध्यक्ष शीतल जैन ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समवशरण में बैठने से मोक्ष का मार्ग मिलता है: मुनि
विधान के बाद इंद्रों द्वारा की गई जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। चक्रवर्ती इंद्र बने दिनेश कुमार जैन ने कहा कि समवशण में बैठने से मानव जीवन में क्या फायदा होता है। जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ने कहा कि समवशरण में बैठकर मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में किसी भी शुभ कार्य के अवरुद्ध होने का मुख्य कारण पाप होता है। मनुष्य जीवन में पाप से बड़ा कोई शत्रु नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed