फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jain mela mahotsava 2019

समवशरण विधान में आयोजित हुआ माता-पिता सम्मान समारोह

Fri, 27 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
jain mela mahotsava 2019
jain mela mahotsava 2019 - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पीडी जैन मेला ग्राउंड पर जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में 25 समवशरण विधान का आयोजन बडे़ ही धूमधाम से किया जा रहा है। मेला प्रांगण में सुबह से देर रात तक सम्पन्न हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। दोपहर को माता-पिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह श्रीजी के जिनाभिषेक के उपरांत 25 समवशरण विधान की शुरुआत हुई। प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन शास्त्री ने विधान में समवशरण के समक्ष श्रद्धालुओं से पूजा अर्चना कराई। इंद्र-इंद्राणियों ने भी संगीत की मधुर धुन पर भावविभोर नृत्य किया और अर्घ्य चढ़ाए। दोपहर में दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा माता-पिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शाम को समवशरण पर संगीत के साथ आरती गाकर श्रद्धालु झूम उठे। दीपों की ज्योति से पंडाल जगमग होने लगा। शाम को शास्त्र सभा व रात में जादूगर शो का आयोजन किया गया। जिसमें जादूगर विल्सन जैन केरला ने जादू दिखाए। इस दौरान शैलेंद्र जैन शैली, विशाल जैन, सुनील जैन, ललितेश जैन, अजय जैन बजाज, विनोद जैन मिलेनियम, समीश तैन, राजकुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
सुबह सात बजे जिन अभिषेक एवं विधान पूजन
सुबह नौ बजे आचार्यश्री के प्रवचन
दोपहर दो बजे युवा सम्मेलन एवं अल्पसंख्यक गोष्ठी
शाम छह बजे महाआरती
शाम 6.30 बजे शास्त्र सभा
रात्रि सात बजे। भजन संध्या
विश्व शांति के लिए हो रहा समवशरण विधान : वसुनंदी
फिरोजाबाद। नसियाजी मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ने समवशरण विधान की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 समवशरण विधान का आयोजन पहली बार हो रहा है। इसमें तीर्थंकर भगवान की पूजा होती है। सभी जीवों का समावेश होता है। उन्हाेंने बताया कि सौधर्म इंद्र, चक्रवर्ती इंद्र सहित अन्य पात्र पूजा-अर्चना करते हैं। जैन मुनि ने बताया कि विश्व शांति और सभी का कल्याण के लिए यह विधान आयोजित किया जा रहा है। पहले दूसरों का कल्याण हो, फिर हमारा कल्याण हो। इसी श्रद्धा के साथ श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

jain mela mahotsava 2019

jain mela mahotsava 2019- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed