फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jaimai's Rajachandra wrestler won the last wrestling match of Dangal.

Firozabad News: जायमई के राजाचंद्र पहलवान ने जीती दंगल की आखिरी कुश्ती

Fri, 01 Sep 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jaimai's Rajachandra wrestler won the last wrestling match of Dangal.
कठफोरी। रक्षाबंधन के मौके पर ग्राम बछेला में आयोजित कुश्ती दंगल की आखिरी कुश्ती जायमई के पहलवान राजाचंद्र के नाम रही। कुश्ती दंगल में फिरोजाबाद के अलावा इटावा एवं मैनपुरी जिले के पहलवानों ने भी अपनी मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के मौके पर ग्राम कठफोरी के समीप ग्राम बछेला में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया था। परंपरागत तरीके से आयोजित होने वाली कुश्ती दंगल में जिला मैनपुरी व इटावा के साथ ही साथ फिरोजाबाद के पहलवान शामिल होने को आए थे। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान रवीश कुमार ने फीता काटकर एवं दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। हाथ मिलने के साथ ही छोटी-छोटी कुश्ती प्रारंभ हो गई। हालात यह रहे कि जैसे ही पहलवान कुश्ती जीत जाता वैसे ही ग्राउंड तालियों से गूंज उठता था। दंगल का क्रम देर शाम तक चलता रहा। दंगल पर झंडी की कुश्ती जायमई का पहलवान राजाचंद्र एवं नन्ही पहलवान बुंदेला के मध्य हुई। कुश्ती के दौरान नन्हीं पहलवान बुंदेला के चोट लग जाने के कारण राजाचंद्र पहलवान ने इस कुश्ती को जीतकर झंडी को अपने नाम कर लिया। इसके साथ आखिरी कुश्ती भी 5100 रुपये,बाल्टी इनाम में रखी। इस कुश्ती को भी जायमई के राजाचंद्र पहलवान ने जीत ली। राजाचंद्र के कुश्ती जीतने के साथ ही कमेटी के पदाधिकारी स्वागत करने को अखाड़े पर पहुंच गए। इस दौरान पहलवान को नकद पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान रामसेवक शाक्य, पिंकू गुप्ता, पिंटू जादौन, अशोक शाक्य,रामौतार,अमित जादौन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed