फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jail

मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश भेजे गए जेल

Mon, 18 Apr 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
jail
जेल भेजे गए मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश
विज्ञापन

पुलिस ने तीन केस दर्ज किए दोनों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। दो दिन पूर्व मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इन बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग तीन एफआईआर दर्ज की गईं हैं।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक की तहरीर पर थाना पुलिस ने पकड़े गये आरोपी भोला और गोविंद उर्फ गोविंदा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर में पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें कहा है कि जब पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। दूसरी एफआईआर में धोखाधड़ी, चोरी का माल बरामदी आदि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। तीसरी एफआईआर में आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed