{"_id":"62a8d1cec858090bd86d876a","slug":"itbp-firozabad-news-agr536904015","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील स्थलों पर तैनात होंगे आईटीबीपी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील स्थलों पर तैनात होंगे आईटीबीपी के जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशील स्थलों पर तैनात होंगे आईटीबीपी के जवान
- आज जिले में पहुंचेगी एक कंपनी, शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस संवाद भी कर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मनाही के बाद भी ऐसा करने वालों को पुलिस चिह्नित कर पकड़ रही है। स्थितियों में सुधार के लिए विविध संगठनों से संवाद किया जा रहा है, इसी क्रम सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) भी बुलाई गई है। एक कंपनी आईटीबीपी जिले के संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेगी।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए जहां करीब दो हजार पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। वहीं एक कंपनी पीएसी जिले में डेरा डाले हुए है। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एक कंपनी आईटीबीपी बुलाई गई है। आईटीबीपी के जवानों को शहर के संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। जिससे उपद्रवी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सकें। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी धर्मगुरुओं, उलेमा, फैक्ट्री मालिकों, विभिन्न पार्टियों के सदस्यों, कार्यकर्ताओं व मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से भी संवाद के माध्यम से शासन की प्राथमिकताओं की जानकारी दी जा रही है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है। सभी गली मोहल्लों में शांति समिति का गठन कर महिलाओं, युवाओं से संवाद किया जा रहा है।
सीओ सिटी को बनाया नोडल अधिकारी
एसएसपी ने बताया कि किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। कार्रवाई पूरी पारदर्श्ता के साथ ठोस साक्ष्यों व वीडियोग्राफी के आधार पर की जा रही है। मामले में पारदर्शिता के लिए सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह प्रत्येक कार्रवाई को सबूतों के आधार पर सभी पक्षों को बता कर अपने गहन पर्यवेक्षण में करा रहे हैं।