फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   It asked people with sanitation

स्वच्छता की बात पर मांगा जनता का साथ

Tue, 29 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Tue, 29 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
It asked people with sanitation
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर के पालीवाल हाल में सिटी सेनीटेशन प्लान की बैठक आयोजित की गई। लोगों को गंदगी न करने और कूड़ा के उचित निस्तारण की अपील की। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम जनमानस से सहयोग मांगा गया वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। नगर आयुक्त ने इसे जल्द ही पूरे शहर में लागू करने की बात भी कही।
विज्ञापन

 सोमवार को शहर के पालीवाल हाल में आयोजित बैठक को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह और नगर आयुक्त राम औतार रमन ने संबोधित किया। शहर के विभव नगर, गणेश नगर, सुहागनगर में डोर टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था का प्रजेंटेशन किया। जल्द ही इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। बताया गया कि लोग सफाई होने के बाद कूड़ा सड़क पर फेंकते हैं। ऐसा न करने की अपील भी की।
विज्ञापन

 अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा गंदगी को बढ़ावा देने में पॉलीथिन का सबसे बड़ा योगदान हैं। पॉलीथिन नालियों और नालों में डाली जा रही हैं, जिससे वे चोक हो रहे हैं। इससे जलभराव की भी समस्या खड़ी हो रही है। शहर में पालीथिन बंद होने के आदेश है। व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। इस दौरान जलकल महाप्रबंधक वीएन द्विवेदी, व्यापारी कैलाश उपाध्याय, व्यापारी नेता बीएस गुप्ता, देशदीपक यादव, व्यापार मंडल के महेश पूरन, अमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, सहायक अभियंता रमाशंकर राम, कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर शर्मा, निवर्तमान सभासद हरीओम गुप्ता, आलोक मित्तल समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed