Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Issue of teachers' salary hike heats up; office-bearers meet the BSA

Firozabad News: शिक्षकों की वेतन वृद्धि का मुद्दा गरमाया, बीएसए से मिले पदाधिकारी

Sat, 07 Nov 2026 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Nov 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Issue of teachers' salary hike heats up; office-bearers meet the BSA
वेतन वृद्धि, वेतन कटौती, पदोन्नति में वरिष्ठता सूची की विसंगतियों और शिक्षामित्रों के मानदेय का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फिरोजाबाद। शिक्षकों और शिक्षामित्रों की लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सात प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बीएसए ने समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पटल सहायकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।



भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और शिक्षक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव के निर्देशन में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कुछ शिक्षकों की अस्थायी वेतन वृद्धि रोके जाने, एक दिन का वेतन काटे जाने और पदोन्नति के लिए जारी वरिष्ठता सूची में विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन




इसके अलावा पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद महिला शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) निरस्त किए जाने का मामला भी उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि 15825 भर्ती में चयनित शिक्षकों की प्रथम वेतन वृद्धि इटावा सहित अन्य जनपदों में लगाई जा चुकी है, लेकिन फिरोजाबाद में यह मामला अब तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्ञापन में शिक्षामित्रों के विद्यालय स्थानांतरण, रुके हुए मानदेय और अवशेष एरियर का भुगतान कराने की मांग भी शामिल रही।



बीएसए ने संगठन के पदाधिकारियों के सामने ही संबंधित पटल सहायकों को बुलाकर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई कर आदेश जारी करने के निर्देश दिए।




इस दौरान शिक्षक मोर्चा के प्रदेश महासचिव नागेश यादव, जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत सिंह, प्रदेश सचिव कृष्ण मुरारी यादव, प्रदेश सचिव कुलदीप यादव, प्रदेश संगठन मंत्री आकाश यादव, विपिन यादव, यशपाल सिंह और सोमेश यादव सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed