{"_id":"ff8c8777bd6edc602d36dd28f0aaeb53","slug":"invoices-for-the-shopkeepers-protest-of-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान के लिए पहुंची पुलिस का दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान के लिए पहुंची पुलिस का दुकानदारों ने किया विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पुलिस की चालान प्रक्रिया का विरोध करते हुए करबला के दुकानदार आक्रोशित हो उठे। नारेबाजी करते हुए क्षेत्र का बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों के आक्रोश के बाद बैकफुट पर आई खाकी लौट गई। मौके पर पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा ने मामले को शांत कराते हुए पुलिस अधिकारियों से बात की।
पुलिस फोर्स मंगलवार को करबला में सब्जी की ठेल, फड़ वाले दुकानदारों के साथ वहां से गुजरने वाले ठेल वालों को रोककर चालान फार्म भरवा रहे थे। विरोध करने पर अभद्रता की जा रही थी। इसको लेकर दुकानदारों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों के आक्रोशित होते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई और कार्रवाई को अधर में छोड़कर चली गई। दुकानदारों ने मामले से नगर विधायक मनीष असीजा को अवगत कराया, तो वह करबला पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों से वार्ता कर मामले को समझने के साथ ही सीओ सिटी राजेश चौधरी और कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश यादव से बात की। पुलिस के आश्वासन के बाद क्षेत्रीय दुकानदारों ने बाजार खोला।