फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Internet services collapsed, affecting work

इंटरनेट सेवाएं ध्वस्त, काम प्रभावित

Mon, 21 Dec 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
Internet services collapsed, affecting work
ओएफसी केबिल कटने के कारण तीसरे दिन भी जिले में ब्रॉडबेंड सेवा बाधित रही। नेट  कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण बैंकों पर ताले लटके रहे। धन निकासी और जमा करने आए उपभोक्ताओं को गेट से ही बैरंग लौटना पड़ा। वहीं सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा।  
विज्ञापन

ब्रॉडबेंड सेवा शनिवार से प्रभावित है। शनिवार रात आगरा-टूंडला के बीच तथा जसराना के निकट ओएफसी केबिल कट गई। ऐसे में  रविवार को भी ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह ठप रही। कर्मचारी दिन भर केबिल जोड़ने में लगे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को भी ब्रॉडबेंड सेवा बहाल नहीं हो सकी। इंटरनेट न आने के कारण बैंक के बाहर नेट कनेक्टिविटी न होने से संबंधित नोटिस चस्पा कर दिए गए। बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा। इधर, टूंडला और जसराना में कटी केबिल जोड़ने को दिनभर कर्मचारी लगे रहे। सोमवार दोपहर के बाद केबिल जोड़ने का कार्य पूर्ण हो सका। इस संबंध में मंडल अभियंता हरदम सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर केबिल जोड़ने का कार्य पूर्ण कर लिया  गया है। जल्द ही ब्रॉडबैंड सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed