फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   inter college, black list, board, exam, firozabad

फर्जी परीक्षा र्थी मिलने के बाद सख्ती फर्जी छात्र जिस कालेज से पंजीकृत थे,किए जाएंगे काली सूची में शामिल

Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
inter college, black list, board, exam, firozabad
फिरोजाबाद। फर्जीवाड़े का खेल करने वाले कॉलेजों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। फर्जी छात्र जिन कॉलेज में पंजीकृत थे, उन्हें काली सूची में डाला जाएगा। डीआईओएस रितु गोयल ने सात विद्यालयों को काली सूची में शामिल करने की संस्तुति कर माध्यमिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में श्रीमती भूदेवी इंटर कॉलेज में एक छात्रा, गर्ग इंटर कॉलेज इटौरा में 13 और पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज में तीन मुन्नाभाई दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए थे। इनमें संत माधवानंद उमा विद्यालय जफराबाद से पांच परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन था।
विज्ञापन

अजब सिंह इंटर कॉलेज हरगनपुर के दो, एमपी सिंह इंटर कॉलेज सिकंरपुर के दो, स्वामी शिवानंद इंटर कॉलेज अधकपुर हरिया के एक, एबीएम इंटर कॉलेज पोखरा हरिया के एक, चौधरी रघुवीर सिंह उमा विद्यालय के तीन छात्र थे। डीआईओएस रितु गोयल ने एबीएम इंटर कॉलेज पोखरा हरिया के प्रधानाचार्य को फोन पर परीक्षा केंद्र जाकर परीक्षार्थियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर प्रधानाचार्य ने डीआईओएस से सभ्य तरीके से वार्ता से बात भी नहीं की। डीआईओएस रितु गोयल ने सात कॉलेजों को काली सूची में डालने की संस्तुति की है। साथ ही सचिव को पत्र लिखकर काली सूची में शामिल करने के लिए पत्र लिखा है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि इन विद्यालयों को काली सूची में डालने के पत्र लिखा है।

फर्जी परीक्षार्थी मिले तो नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
फर्जी परीक्षार्थियों पर प्रशासन ने सख्ती करते हुए आदेश दिए हैं कि किसी भी केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाते हैं तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक हर परीक्षार्थी का सत्यापन कर लें। फर्जी होने पर तुंरत एफआईआर दर्ज कराएं। अगर कोई अधिकारी या सचलदल फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ता है तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विषय अध्यापक की ड्यूटी परीक्षा कक्ष में नहीं लगाइ जाए। अन्यथा केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed