Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Integrated Public Health Lab Launched at Medical College Advanced Tests Now Available Under One Roof

फिरोजाबाद: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

Fri, 23 Jan 2026 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 10:07 AM IST
सार

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में 67.63 लाख की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू होने जा रही है। अब लोगों को हार्मोन्स, विटामिन और कैंसर जैसी गंभीर जांचों के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Integrated Public Health Lab Launched at Medical College Advanced Tests Now Available Under One Roof
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब लोगों को हार्मोन्स, विटामिन और कैंसर जैसी गंभीर जांचों के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विधायक मनीष असीजा ने 67.63 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा मरीजों को एक स्थान पर सभी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इस लैब में क्रायोस्टेट मशीन के जरिए फ्रोजन सेक्शन जांच होगी, जिससे कैंसर शरीर में कहां तक फैला है, इसका तुरंत पता चल सकेगा। इम्युनो फ्लोरोसेंस मशीन की सुविधा अब अस्पताल में ही मिलेगी। शरीर के सभी महत्वपूर्ण हार्मोन्स और विटामिन की प्रोफाइलिंग की जांच एक ही स्थान पर हो सकेगी। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. योगेश गोयल, सीएमएस डा. नवीन जैन, डा. अभिषेक, विभागाध्यक्ष नौशाद, डा. मनोज कुमार,पार्षद सुनील मिश्रा, गुड्डा पहलवान, चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की अलग स्थापना के लिए करेंगे आंदोलन
कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सतीशचंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वशासी मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाने के बाद जिला अस्पताल गायब हो गया। इसके कारण शहर एवं ग्रामीण अंचल के लोग उपचार के लिए भटकते हैं। कांग्रेस जिला अस्पताल को अलग करने की मांग उठाएगा। क्योंकि मेडिकल कालेज में विभिन्न ऑपरेशन एवं जांच का शुल्क लिया जाता है जबकि जिला अस्पताल में यह सुविधा फ्री में मिलती थी। इस दौरान अमन द्विवेदी, अजय यादव, पार्षद नूरुल हुद लाला राइन गांधी, संजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला सरपंच भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed