{"_id":"62cb1f20f8fed35dc154c590","slug":"insured-firozabad-news-agr5397285126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छींटाकशी करने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छींटाकशी करने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छींटाकशी करने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल
- महिला के पुत्र ने लगाया गोली मारने का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव इटौली में शनिवार देर शाम छींटाकशी करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। महिला के पुत्र संतकुमार ने गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
थाना जसराना के गांव नरेंद्र सिंह एवं मेघनाद के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की सायं नरेंद्र का चाचा दुर्वेश गांव की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र पक्ष ने छींटाकशी कर दी। इसे बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। आरोप है कि इस दौरान हुई फायरिंग में मेघनाद की पत्नी जावित्री देवी घायल हो र्गइं। फायरिंग की सूचना मिलने पर कोतवाल आजादपाल सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए भेजने के साथ ही पूरे मामले में लोगों से पूछताछ की। संतकुमार की तहरीर पर नरेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा दोनों पक्षों में मारपीट में महिला घायल हुई है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।