फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Instructions to stop salary given to Additional Director Health for not wearing dress of health workers

स्वास्थ्य कर्मियों के ड्रेस न पहनने पर अपर निदेशक स्वास्थ्य दिए वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 03 Feb 2021 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary given to Additional Director Health for not wearing dress of health workers
शिकोहाबाद- अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एडी हैल्थ साथ में हैं सीएमएस व अन्य। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी) डॉ. एके सिंह ने जेडी स्वास्थ्य डॉ. पीके शर्मा के साथ बुधवार की दोपहर दो बजे स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एडी हेल्थ के निरीक्षण की जानकारी होते ही अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य को स्टाफ ड्रेस में नहीं मिला, इस पर उन्होंने फटकार लगाई और चेतावनी दी कि स्टाफ ड्रेस में ही रहे। हालांकि अस्पताल में साफ-सफाई देख कर एडी ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान महिला वार्ड में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पंखे लगवाने के लिए सीएमएस डॉ. आलोक कुमार को निर्देशित किया। एडी ने कई कर्मचारियों के वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधीक्षक टीडी सिंह, डॉ. शिवेंद्र चौधरी, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. अभिषेक, डॉ. कर्दम, डॉ. विनीत यादव मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले के बीच शिकोहाबाद का अस्पताल कई बिंदुओं से अहम है। यहां पर्याप्त स्टाफ और अधिक चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed