फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Instructions given to the villagers of Yamuna banks

Firozabad News: यमुना किनारे के ग्रामीणों को दी हिदायत

Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to the villagers of Yamuna banks
फिरोजाबाद। यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए सोमवार को तहसीलदार सदर डाॅ. संतराज सिंह ने यमुना की तलहटी वाले गांवों का भ्रमण किया। चंद्रवार पंचायत के राजस्व गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठकें की। हिदायत दी कि यमुना में पानी का तेज बहाव होने के कारण उधर कम जाएं। सदर तहसील के भैसावट गांव सबसे संवेदनशील है। तहसीलदार सदर डाॅ. संतराज बघेल ने थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर विपिन कुमार के साथ चंद्रवार के मालीपट्टी, भैंसा वाट, ठार मजरे, शंकरपुर के रामदास का पुरा एवं अलादीपुरा आदि गांवों में चौपाल लगाकर कोटेदार, प्रधान स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं विकास विभाग के साथ बैठक की। ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ से कैसे बचाव करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यमुना किनारे की ओर बच्चों एवं जानवरों को नहीं जाने दें। एसडीएम सदर विकल्प ने बाढ़ से संबंधित विभागों के अफसरों को बुलाकर बैठक की। उन्होंने कहा यमुना की तलहटी वाले गांवों में चंद्रवार, शंकरपुर आनंदीपुर करकौली, अल्हादीपुर, पिलुआ, बसई मोहम्मदपुर, कुरीकुपा, वासदेवपुर, दतौजी, सोफीपुर, उस्मानपुर, फरौल नगरिया, जलालपुर शिकहरा हरदासपुर, प्रेमपुरा आनंदीपुर, मडुआ गुदाऊ, वाजिदपुर कुतुकपुर, मोहम्मदपुर बिहारीपुर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed