{"_id":"5f0db2b18ebc3e637c64d49a","slug":"inspaction-firozabad-news-agr450375739","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीज की दुकान पर छापा, विरोध के बीच भरा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीज की दुकान पर छापा, विरोध के बीच भरा सैंपल
विज्ञापन
गांधी पार्क चौराहे पर प्रवीन पेटीज की दुकान पर निरीक्षण करती टीम ने मौके से पकड़ा खराब गुणवत्ता क
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने गांधी पार्क चौराहे स्थित प्रवीन पेटीज की दुकान पर छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में सॉस को पकड़ा है। विभाग के अनुसार सॉस की गुणवत्ता प्राथमिक दृष्टि अच्छी नहीं थी। टीम ने भारी विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में सैंपल जांच के लिए भेजा है। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
गांधी पार्क पर स्थित दुकान प्रवीन पेटीज पर छापेमारी की। यहां पर हाथरस का बना हुआ ज्योति ब्रांड का सॉस पकड़ा गया। यह सॉस 25 रुपये में 850 ग्राम का पैकेट बेचा जाता है। दुकान स्वामी प्रवीन कुमार जैन इस सॉस के थोक वितरक भी हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि दुकानदार उस सॉस का प्रयोग स्वयं भी पेटीज के साथ करता था। वहीं, शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी उस सॉस की सप्लाई की जाती थी। दुकानदार का टर्नओवर भी अधिक है। किंतु रजिस्ट्रेशन कराकर ही दुकान चलाई जा रही थी। टीम ने दुकानदार से सैंपल लेने का प्रयास किया तो दुकानदार ने हंगामा खड़ा कर दिया। किंतु टीम के साथ थाना उत्तर का भी पुलिस बल था।
इसलिए टीम ने सॉस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। विभागीय लोगों के मुताबिक इसी दुकान से दो वर्ष पहले भी सॉस का नमूना लिया था, जो जांच में फेल आया था। विक्रेता के विरुद्ध कोर्ट में कार्रवाई चल रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि शिकायत पर दुकान पर जांच करने के लिए गए थे। सॉस की गुणवत्ता प्रथम दृष्टि खराब थी। 25 रुपये में 850 ग्राम सॉस बेचा जा रहा था। सॉस का नमूना जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।