फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   inpection

सब्जी विक्रेताओं से तमंची के बल पर नकदी लूटी

Wed, 29 Apr 2020 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
inpection
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सत्यनगर में सब्जी लेने जा रहे दो सब्जी विक्रेताओं से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना उत्तर के मोहल्ला ऐलान नगर रहना निवासी विकास उर्फ भोला और दयाराम सब्जी बेचते हैं। मंगलवार को दोनों ठेला लेकर कोटला रोड स्थित नवीन मंडी प्रांगण में सब्जी लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

सत्यनगर पुलिया के पास घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों से तकरीबन साढ़े तीन हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है। एसओ उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं से रुपया छीनने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ मामला हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed