फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Innocent child died due to falling wall due to rain in Firozabad

Firozabad News: बारिश के कारण भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मासूम बच्चे की मौत; घर में मची चीख-पुकार

Sun, 25 Jun 2023 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 07:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बारिश के कारण दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Innocent child died due to falling wall due to rain in Firozabad
Firozabad News: बारिश के कारण भरभराकर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को बारिश के बीच एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव की है। गांव निवासी महिपाल सिंह का आठ वर्षीय बेटा अकुल घर से निकलकर अपने दूसरे घर की तरफ जा रहा था। हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। रास्ते में उषा देवी का घर पड़ता है। इनके घर की दीवार कच्ची मिट्टी की बनी थी। बारिश के कारण यह भीग चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से भीगने के चलते उषा देवी के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। इसी समय अकुल बगल से निकल रहा था। वह दीवार के मलबे में दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed