{"_id":"6558ca834a373af33f0dc3a3","slug":"injured-in-road-accident-dies-during-treatment-in-agra-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-10220-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसे में घायल की आगरा में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसे में घायल की आगरा में उपचार के दौरान मौत
Sat, 18 Nov 2023 08:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल की आगरा में उपचार के दौरान मौत
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बीते मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हुए युवक की शनिवार को उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
बिल्टीगढ़ निवासी शिववीर सिंह मंगलवार को खेत से पैदल घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में वे बाइक की चपेट में आ गए। बाइक की चपेट लगने से गंभीर हालत में उन्हे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी परिजन के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। संवाद