फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Information received on toll free numbers, traffic jam cleared within few minutes

Firozabad News: टोल फ्री नंबरों पर मिली सूचना, कुछ मिनटों में जाम खुला

Wed, 22 May 2024 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Information received on toll free numbers, traffic jam cleared within few minutes
फिरोजाबाद। शहर में व्याप्त जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस द्वारा नई पहल की गई है। इसमें पुलिस ने अपने दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। जिन पर व्हाट्सएप या कॉल पर जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस की टीम जाम खुलवाने के लिए दौड़ेंगी। दोनों नंबरों का कंट्रोल आईटीएमएस कार्यालय से रहेगा। क्रॉस चेक करने पर महज कुछ मिनट में ही जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई थी। शहर के लोगों के लिए जाम की समस्या पिछले काफी समय से सिर दर्द बनी हुई है। जिले में कई अधिकारी आए और चले गए, लेकिन उनके द्वारा जाम की समस्या ने निपटने के लिए बनाईं गई कार्या योजनाएं साकार नहीं हुईं। अब यातायात पुलिस द्वारा दो नए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। जिन नंबरों पर सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंच जाएंगी। कुछ दिन पूर्व जारी किए गए नंबरों को हटाकर दो नए नंबर जारी किए गए हैं। इसमें एक नंबर 9259537272 यातायात पुलिस और 9259537282 आईटीएमएस कंट्रोल रूम में रहेगा। यदि आप कहीं भी जाम में फंसे हैं या फिर आपको जाम की जानकारी मिल रही है तो इन नंबरों पर जाम की सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही महज कुछ ही मिनटों में यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम की समस्या से छुटकारा दिला देगी।
विज्ञापन

---
सूचना पर दौड़ पड़ी पुलिस
मंगलवार को नए टोल फ्री नंबर चालू होने पर अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों ने भी क्रॉस चेक किया। सुहागनगर निवासी मोहित बंसल ने सूचना देकर बताया कि वह जलेसर रोड पर जाम में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

---
शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए दो टोल फ्री नंबर शुरू किए गए हैं। जिन पर कॉल के साथ व्हाट्सएप पर कर सकते हैं। सूचना पर यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाएगी। इससे जाम की समस्या खत्म तो नहीं होगी, लेकिन लोगों को घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। -हेमेंद्र कुमार सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed