{"_id":"6020302b8ebc3e4a0e15f405","slug":"infection-in-animal-in-jaroli-firozabad-news-agr479709532","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथवंत के गांव जरौली में पशुओं में फैला संक्रामक रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथवंत के गांव जरौली में पशुओं में फैला संक्रामक रोग
विज्ञापन
हाथवंत ब्लॉक के गांव जरौली में पशुओं में संक्रामक रोग फैलने से पशुपालक परेशान हैं। पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई टीम गांव में नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने डीएम से पशु चिकित्सा विभाग की टीम भेजकर पशुओं का उपचार कराने की मांग की है।
गांव जरौली में विगत तीन-चार दिन से पशुओं में संक्रामक रोग के लक्षण नजर आ रहे थे। एक-एक कर कई ग्रामीणों के पशु बीमार हो गए। पशुपालकों की मानें तो पशुओं के मुंह में लार, पैरों में लंगड़ापन आ रहा है। पशुओं में रोग फैलने की सूचना पशुपालकों ने खैरगढ़ स्थित पशु चिकित्सालय को दी लेकिन पशु चिकित्सालय से कोई उपचार करने के लिए गांव नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने बताया कि विपिन कुमार शर्मा की दो भैंस, चमनलाल एवं शीतल सिंह की तीन-तीन भैंस, मुन्नालाल की दो भैंस, हरपाल सिंह की एक, रामसेवक की दो, राकेश यादव की दो,विजेंद्र सिंह की दो एवं मनोज कुमार की दो भैंस बीमार पड़ी हैं। खैरगढ़ पशु चिकित्सा केंद्र के प्रभारी आरजे शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा पशुओं के बीमार होने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। गांव में पशुओं में यदि कोई रोग फैला है तो टीम को गांव में भेजकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
हाथवंत ब्लॉक के गांव जरौली में पशुओं में संक्रामक रोग फैलने की सूचना नहीं मिली है। यदि गांव में संक्रामक रोग फैला है तो सोमवार को टीम भेजकर पशुओं का उपचार कराया जाएगा।
डा.प्रभंजन शुक्ला
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद