{"_id":"e7c1f032f248a1f087b3695adbebc9ce","slug":"indignation-by-throwing-dead-cow-in-junkyard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरी गाय खत्ताघर में फेंकने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरी गाय खत्ताघर में फेंकने से आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडबेज बस स्टेंड के गेट पर बस की टक्कर से गाय मर गई। मरी गाय को नगर निगम के कर्मचारी खत्ताघर पर फेंक आए। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह शव को वापस बस स्टेंड पर ले आए और जाम लगा दिया।
घटनाक्रम सुबह करीब दस बजे का है। बस स्टेंड के समीप गेट पर खड़ी गाय को बस ने टक्कर मार दी थी। गाय मर गई। सूचना पर नगर निगम कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे और मरी गाय को खत्ताघर पर फेंक दिया।
मरी गाय की दुर्गति होने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। वह मरी गाय लेकर बस स्टेंड पर आए और जाम लगा दिया। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मरी गाय का पीएम करा बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। सीओ सिटी के साथ उत्तर और दक्षिण थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाते हुए शव को पीएम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया।
राष्ट्रीय हिंदु एकता मंच के पदाधिकारी थाना दक्षिण पहुुंच गए। यहां उन्होंने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। घटना का विरोध करने वालों में रमाकांत पचौरी, भूरी सिंह गुर्जर, दीवान सिंह गुर्जर, कौशल किशोर उपाध्याय, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे।