{"_id":"012a6dbdc4de850fd8860703d7ecb35d","slug":"indestructible-cut-eighty-four-from-the-consecration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविनाशी के अभिषेक से कटी चौरासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविनाशी के अभिषेक से कटी चौरासी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर बम-बम के जयकारों से श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालय गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र के साथ फूल एवं घी गुड़ से भगवान शिव की पूजा की। भव्य फूल बंगला सजाए गए और अपराह्न से देर शाम तक भजन कीर्तन के क्रम चला। वहीं शाम को आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रावणमास के प्रथम सोमवार के लिए शिवालय सज धज कर तैयार थे। भव्य एवं आकर्षक बिजली सजावट की गई थी। सुबह से शिवालयों की ओर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। महिलाएं एवं युवतियां पूजा की थाली को सजाए मंदिरों की ओर बढ़ रहीं थी। किसी ने थाली में वेलपत्र,फूल के साथ घी गुड़ एवं गंगाजल को थाम रखा था। शिवजी पर चढ़ाने को धतूरा आदि सामग्री लेकर युवक पहुंचे। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में सुबह से शुरू हुआ पूजा अर्चना का क्रम दोपहर तक अनवरत चलता रहा। शिवजी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु मनौती मांग रहे थे। मोहल्ला दुली स्थित नगर के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर भी पूजा अर्चना करने वालों की लंबी कतार थी। गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। मंदिर में काफी देर तक इंतजार करने के बाद पूजा का मौका मिल रहा था। पुरानी तहसील प्रांगण में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर सुबह से दोपहर तक पूजा अर्चना और शाम को भजन एवं कीर्तन का क्रम चला। आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया। कोटला रोड स्थित रमणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना करने के साथ ही भव्य पूजा अर्चना की। मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला के दर्शन शाम को हुए। भजन कीर्तन के साथ देर शाम आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। पेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिव बजरंग वाटिका के साथ शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में काफी भीड़ रही।
श्रावण मास में फलाहार भी महंगा
श्रावण मास के सोमवार की शुरूआत होने के साथ ही महिलाओं, पुरुषों, युवक, युवतियों एवं बच्चों द्वारा व्रत रखने के कारण बाजार में फलों की मांग बढ़ गई। ऐसे में बाजार में फलों की कीमतों में इजाफा हो गया है। केला 20 रुपये से बढ़कर 30 से 35 और सेब 120 से बढ़कर 140 रुपये हो गया। वहीं नाशपाती के साथ ही अन्य फलों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। गेंदे की फूलमाला भी 25 से 30 रुपये तथा गुलाब की 150 रुपये की मिल रही हैं।
विज्ञापन
प्राचीन सांती मंदिर में चढ़ाई गई कांवड़ं
नगर से आठ किलोमीटर दूर ग्राम सांती स्थित प्राचीनतम शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ ही ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मनौती पूरी होने पर गंगाजल भरकर कांवड़ों के साथ चढ़ाया। यहां सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुजनों की काफी भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
बटेश्वर और मनकामेश्वर के दर्शन को गए
सुहागनगरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एक दिन पूर्व ही आगरा स्थित मनकामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करने चले गए। वहीं जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन बटेश्वर स्थित भगवान बटेश्वर नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। कांवड़ों के चढ़ाने का क्रम भी चला।