फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Independents will play the role of judges in making Firozabad district president

फिरोजाबाद का जिला अध्यक्ष बनाने में निर्णाय की भूमिका में रहेंगे निर्दलीय

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Independents will play the role of judges in making Firozabad district president
फिरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही भाजपा और सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद कब्जा करने की कवायद में जुट गई हैं। एक-एक सदस्यों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बनाई जा रही है। सपा के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण पार्टी अध्यक्ष पद को कब्जाने की पुरजोर कोशिश में है। हालांकि निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए निर्णायक साबित होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 33 वार्डों में से 17 सदस्यों का समर्थन हासिल करने वाली पार्टी का सदस्य ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगा। जिले में सपा के 12 जिला पंचायत सदस्यों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड पांच से विजयी डॉ. राकेश यादव और वार्ड दस से विजयी प्रदीप यादव उर्फ झब्बू को भी सपा का ही माना जा रहा है। कभी न कभी दोनों ही विजयी प्रत्याशी सपा से जुड़े रहे हैं। ऐसे करीब चार और सदस्यों का समर्थन होने का सपा दावा कर रही है। इसके सहारे सपा अध्यक्ष पद अपने पक्ष में मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भाजपा 33 वार्डों में से महज तीन पर जीत हासिल कर सकी है। हालांकि पार्टी के कद्दावर नेताओं ने चुनाव परिणाम आने के बाद सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा पांच सीट जीतने वाली बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों पर नजर गड़ाए हैं। हालांकि 13 सीटों पर विजय हासिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी ही इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चयन में निर्णायक साबित होंगे।
सिरसागंज विधायक पर टिकी नजर
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में राजनीति के खिलाड़ी कहे जाने वाले सिरसागंज विधायक और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव पर हर किसी की नजर टिकी है। सपा से निष्कासित किए जाने के बाद जाने के बाद भी वह जिला पंचायत के वार्ड नंबर 29 से अपने बेटे विजय प्रताप छोटू और वार्ड संख्या 30 से अपनी पत्नी रामसखी यादव को चुनाव जिताने में सफल रहे।
प्रसपा समर्थक होने के बाद भी उन्होंने दोनों वार्डों से अपने बेटे और पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया। वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के विरोधी है। इसके साथ ही भाजपा की ओर से दावेदारी करने वाले पूर्व मंत्री का सिरसागंज विधायक का विरोध जगजाहिर है। ऐसे में सिरसागंज विधायक की रणनीति पर राजनीतिक पंडितों की निगाह टिकी हुई हैं।
ब्लॉक प्रमुख के दावेदार सक्रिय, बीडीसी सदस्यों को खोजने में जुटे
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख पद को हथियाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रमुख पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एक-एक बीडीसी को खोजने में जुटे है। नारखी ब्लॉक में भाजपा के साथ-साथ दूसरे दल के लोग सक्रिय हो गए हैं।

अरांव में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह तो जसराना में भाजपा समर्थक सक्रिय हैं। हाथवंत, एका और मदनपुर ब्लॉक के साथ-साथ शिकोहाबाद ब्लॉक में भी ब्लॉक प्रमुख पद को कब्जाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed