{"_id":"b7ba5c71bcae2a113a4618734a6fbb67","slug":"increased-vigilance-at-the-borders-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाओं पर बढ़ेगी चौकसी: डीआईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाओं पर बढ़ेगी चौकसी: डीआईजी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में बुधवार दोपहर डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी ऑफिस का निरीक्षण किया। पुलिस आफिस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीआईजी लक्ष्मी सिंह का एसपी आफिस का निरीक्षण पूर्व निर्धारित था। इसलिए साफ सफाई के साथ सभी फाइलों को भी दुरुस्त कर दिया गया। सबसे पहले उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके साथ ही बायोमैट्रिक मशीन को भी चैक करने के साथ दिशा निर्देश दिए। मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में हास्पीटल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
इसके साथ ही फायरिंग रेंज के लिए 36 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध हो गई है। इसके निर्माण के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीआईजी ने कहा कि जनपद की सभी सीमाओं पर चौकी बढ़ा दी जाए। इससे गैर जनपदों से आने वाले अपराधी अपराधिक घटना को अंजाम देकर जनपद से बाहर नहीं जा सकें। इस दौरान एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी राकेश पांडेय, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सदर जगदीश सिंह, टूंडला प्रशांत कुमार, जसराना एसएस भारद्वाज मौजूद थे।