फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   income tax

जीएसटी की खामियों को लेकर मनाया काला दिवस

Tue, 27 Aug 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
income tax
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने पहुचें वाणिज्य कर अधिवक्तागण। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कर अधिवक्ताओं ने जीएसटी वार्षिक रिटर्न प्रारूप में व्याप्त खामियों को दूर करने एवं वरिष्ठ कर अधिवक्ताओं को सत्यापन का अधिकार की मांग उठाई है। खामियों के विरोध में काला दिवस मनाते हुए संभागीय कर अधिवक्ता फोरम ने एक मांगपत्र पीएम और वित्तमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को संभागीय कर अधिवक्ता फोरम का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। फोरम की स्थानीय इकाई के चेयरमैन कुलदीप मित्तल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार कुलश्रेष्ठ को पीएम, वित्तमंत्री एवं चेयरमैन जीएसटी कॉंसिल को एक ज्ञापन दिया। कर अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में जीएसटी वार्षिक रिटर्न दाखिल करने को निर्धारित प्रारूप में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही जीएसटीआर-एक,नौ, नौ आर एवं जीएसटीआर-नौ सी में की प्रस्तुति के लिए समय सीमा बढ़ाने व संशोधन की मांग उठाई। कर अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों को फार्म नौ-सी को सत्यापित करने का अधिकार देने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वाले कर अधिवक्ताओं में देवेश शर्मा, अशोक बाबू अग्रवाल, कमल कुमार गुप्ता, विजय जैन, निखिल बंसल, प्रवीन शर्मा, गौरव गुप्ता, सुभाष पाठक एवं निर्भय चतुर्वेदी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed