{"_id":"dc07551ec9366ba9bcb6f508448e70c5","slug":"including-the-death-of-a-young-man-returning-from-the-wedding-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे युवक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रहे युवक सहित दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद और नारखी क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं फरिहा क्षेत्र में आटो पलटने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों में से एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जनपद मैनपुरी के थाना करहल के गांव भिडौरा निवासी कमलेश प्रजापति (40) पुत्र बैजनाथ प्रजापति परिवार के साथ अपनी भांजी पूनम पुत्री भूप सिंह की शादी समारोह में भाग लेने के लिए नारखी आए थे। यहां से परिवार के साथ सोमवार दोपहर प्राइवेट बस से वह लौट रहे थे। बस में भीड़ अधिक होने के कारण वह गेट पकड़कर दरवाजे पर ही खड़े हो गए। बछगांव चौराहा के समीप वह यकायक बस से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं शिकोहाबाद हाईवे स्थित मंडी समिति के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कौरारी पुलिया के समीप ऑटो पलटने से अकरम पुत्र जाहिद, शबनम पत्नी बबलू निवासी जमालपुर जसराना, जमाल पुत्र फकरुद्दीन, यासमीन पत्नी इकबाल और वकीलन पत्नी कपील निवासी शाहगंज आगरा घायल हो गई। सभी लोग नारखी क्षेत्र स्थित शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।