फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the village of Tehsil Sadar resist adding Shikohabad

सदर तहसील के गांव शिकोहाबाद में जोड़ने का विरोध

Fri, 20 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
In the village of Tehsil Sadar resist adding Shikohabad
सदर तहसील के 16 राजस्व ग्राम काटकर शिकोहाबाद तहसील में जोड़ने को लेकर अधिवक्ता खुलकर विरोध में आ गए हैं। अधिवक्ताओं ने सदर तहसील के गांव यथावत न रखने पर आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर कहा कि सदर तहसील के 16 राजस्व ग्राम काटकर शिकोहाबाद तहसील में शामिल कर दिए गए हैं, जिसकी घोर निंदा करते हैं। अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि जब भी जनपद में कोई नई तहसील का गठन होता है, तब तहसील सदर के ग्राम काट दिए जाते हैं। जब टूंडला नई तहसील बनी तो सदर तहसील के 27 राजस्व गांव काटकर टूंडला में शामिल कर दिए गए। अब सिरसागंज तहसील का गठन होने जा रहे हैं, जिसमें सदर तहसील के 16 राजस्व ग्राम फिर काटे जा रहे हैं, यह सदर तहसील के लोगों के साथ अन्य है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि सदर तहसील के सभी अधिवक्ता 23 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को पुन: बैठक कर अगला निर्णय लिया जाएगा। वहीं, श्रीलाल ने चेतावनी दी है कि यदि सदर तहसील के राजस्व गांव काटे गए तो डीएम के समक्ष आत्मदाह करूंगा। संचालन अशोक शर्मा ने किया। बैठक में अतिवीर सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, मुनेशपाल सिंह, ब्रह्मस्वरूप शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या समाधान न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि सिरसागंज नई तहसील बनने पर फीरोजाबाद ब्लाक की तीन न्याय पंचायत सैंगई, दतावली, मटसैना को शिकोहाबाद में शामिल करने के विरोध में तथा टूंडला में पूर्व में शामिल ग्रामाें को वापस करने तक सदर तहसील के सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, हड़ताल बदस्तूर जारी रहेगी।

किसी भी कीमत पर विभाजन बर्दाश्त नहीं होगा
जसराना (ब्यूरो)। तहसील के गांवों का कोटे जाने का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील का विभाजन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शासन एवं प्रशासन ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया तो 1989 जैसा आंदोलन फिर किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव ने कहा तहसील जसराना के स्वरूप से छेड़छाड़ करने पर आम जनता में शासन एवं प्रशासन के प्रति आक्रोश है। यदि शासन ने प्रशासन के प्रस्ताव को मूर्त रूप दिया तो अधिवक्ता जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन को तीव्र धार देने का कार्य करेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि आगमी विधानसभा चुनावों में इसका खामियाजा देखने को मिलेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान बार के अजब सिंह यादव, नील कमल यादव, योगेंद्र प्रकाश वर्मा, अवधेश कुमार, मुखलेश कुमार, भुवनेश कुमार यादव, जगजीवन राम, हरेंद्र सिंह बघेल, राकेश कुमार, नंदकिशोर भारतीय, बलबीर सिंह, ब्रजकिशोर उपाध्याय, कृपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed